मुंबई , जुलाई 20 -- आदित्य बिरला समूह की निर्माण सामग्री बनाने वाली कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 2,604 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो सालाना आधार पर 17.24 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने सोमवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसने बताया कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 24,465 करोड़ रुपये रही। यह पिछले वित्त वर्ष की शुद्ध बिक्री से 16.28 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है। तिमाही में घरेलू बिक्री 3.92 करोड़ टन रही जो सालाना आधार पर 13.1 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का परिचालन लाभ भी 12.09 फीसदी की वृद्धि के साथ 5,146 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। प्रति टन परिचालन लाभ 1,214 रुपये से बढ़कर 1,198 करोड़ टन हो गया।

पहली तिमाही में कंपनी की स्थापित क्षमता बढ़कर 20.01 करोड़ टन पर पहुंच गयी। इस दौरान क्षमता शोधन 81 प्रतिशत रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित