दोहा , फरवरी 20 -- स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने रूस के करेन खाचानोव को हराकर कतर ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर को जैकब मेन्सिक के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
जैकब मेन्सिक ने गुरुवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जैनिक सिनर को 7-6 (7-3) 2-6 6-3 से हारकर कतर ओपन से बाहर कर दिया। चेक रिपब्लिक के छठे सीड वाले खिलाड़ी जैकब मेन्सिक ने पहला सेट जीता। हालांकि सिनर ने बराबरी कर ली। मेन्सिक ने अखिरी गेम जीत कर जीत दर्ज मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ सिनर का 23 मैचों में 22 जीत का सिलसिला समाप्त हो गया। जैकब मेन्सिक अब उनका सामना बिना सीड वाले फ्रेंचमैन आर्थर फिल्स से होगा, जिन्होंने मेंसिक के हमवतन जिरी लेहेका को 6-3, 6-3 से हराया। उन्होंने पिछले महीने ऑकलैंड ओपन जीतकर अपने करियर का दूसरा खिताब जीता था।
दुनिया के नंबर वन अल्काराज ने गुरुवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल में कड़े मुकाबले में जोरदार वापसी करते हुए खाचानोव पर 6-7 (3/7), 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। अल्काराज अब सेमीफाइनल में रूस के एंड्री रुबलेव से भिड़ेंगे। रूस के पांचवें सीड खिलाड़ी ने यूनान के स्टेफानोस त्सित्सिपास को 6-3, 7-6 (7-2) से हराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित