मैड्रिड , अक्टूबर 16 -- स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज इस महीने के आखिर में वियना में होने वाले 'एर्स्टे बैंक ओपन' में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इस इनडोर एटीपी 500 स्पर्धा के लिए वाइल्ड कार्ड स्वीकार कर लिया है। पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी, अल्काराज 2021 के बाद पहली बार वियना लौट रहे हैं। उस समय 18 साल के अल्काराज ने अपने टूर्नामेंट डेब्यू में एंडी मरे को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें अंततः चैंपियन बनने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार का सामना करना पड़ा था।
रोलेक्स शंघाई मास्टर्स के तीसरे राउंड से बाहर होने के बाद 23 वर्षीय अल्काराज का 2026 सीजन में रिकॉर्ड 33-5 है। वह सीजन के आखिर में होने वाले 'निट्टो एटीपी फाइनल्स' के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित