कैलिफोर्निया , मार्च 15 -- रूस के दिग्गज खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर एक कार्लोस अल्काराज को हराकर इंडियन वेल्स के फाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका मुकाबला जैनिक सिनर होगा।

रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव ने तेज शुरुआत की और एक घंटा 37 मिनट तक चले मुकाबले में अल्काराज पर 6-3, 7-6 (7-3) से जीत हासिल की। अल्काराज ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की थी और मेदवेदेव से मुकाबला होने तक वे लगातार 16 मैच जीत चुके थे। इस जीत के साथ ही मेदवेदेव ने अल्काराज की इस साल चली आ रही 16 जीतों के सिलसिले को समाप्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित