मुंबई , जून 03 -- पने दमदार और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अली फज़ल ने हाल ही में अपनी पत्नी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ अपने रचनात्मक रिश्ते के बारे में बात की। अली और ऋचा दोनों ने अपने-अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऋचा का फुकरे फ्रेंचाइज़ी में निभाया गया भोली पंजाबन का किरदार हो या मिर्ज़ापुर में अली का गुड्डू पंडित, दोनों ही कलाकार हमेशा ऐसे किरदारों की ओर आकर्षित हुए हैं जो अलग पहचान बनाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित