हरिद्वार , अप्रैल 11 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल देर रात राहुल और राजकमल मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक युवक पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा भी है। राहुल और राजकमल की मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित