मुरादाबाद , जून 24 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में युवा शिवसेना विद्यार्थी सेना द्वारा लखनऊ के अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 होनहार विद्यार्थियों को आज लाइन पर चौकी बस्ती में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शिवसैनिकों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित वित्तीय सहायता देने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान एकत्रित हुए शिवसैनिकों ने दो मिनट का मौन रखकर गायत्री मंत्र का पाठ किया और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी हों, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित