लखनऊ , जून 22 -- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण अग्निकांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक है।

उप मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा, "अलीगंज, लखनऊ में आग लगने के कारण हुआ हादसा अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"श्री मौर्य ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

गौरतलब है कि सोमवार को अलीगंज के 2813 सेक्टर डी वार्ड स्थित कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी और 9 लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेकर राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित