भरतपुर , अगस्त 16 -- राजस्थान में भरतपुर में गैर कानूनी तेज पटाखा आवाज बुलट साईलेन्सरों से आमजन की शांति भंग करने वाले बुलट चालकों पर शिंकजा कसते हुए पुलिस ने रविवार को 111 मोडीफाईड साईलेन्सरों को बुलडोजर से नष्ट कर दिया।
पुलिस ने मोडिफाई साईलेंसर लगाने वाले मिस्त्रियों एवं बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की घोषणा की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अभियान चलाकर 111 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करके मोडिफाई साईलेंसरों को जब्त करके खुलवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित