अलवर , सितम्बर 16 -- राजस्थान के अलवर में नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले की 11 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई।
नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 11 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका कठूमर में सोरन देई ने कांग्रेस और मणी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नामांकन दाखिल किया। बहादुरपुर में बलवंत सिंह यादव भाजपा और अजीत सिंह कांग्रेस से मैदान में हैं। थानागाजी में पपीता देवी कांग्रेस, अनिता भाजपा और कलावती निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
उन्होंने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में मीना गुप्ता भाजपा और डॉ. पायल भारद्वाज कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। मालाखेड़ा में सावित्री मीणा कांग्रेस, पूरण चंद मीणा भाजपा और नरेन्द्र मीणा निर्दलीय हैं।
इसी प्रकार बड़ौदामेव में कविता भाजपा और सुकमा कांग्रेस से उम्मीदवार हैं। राजगढ़ में रेखा देवी भाजपा और राजकुमार सैनी और धर्म चंद सैनी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
इसी तरह रामगढ़ में प्रेम, भाजपा और गुरूबक्स ,कांग्रेस, नौगांव में बिरमा ,भाजपा और ममता ,कांग्रेस, गोविन्दगढ़ में मधु देवी भाजपा और खेरली में पवन कुमार जैन भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अब 17 सितम्बर को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। 18 सितम्बर को तीन बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा और नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित