अलवर , जुलाई 11 -- राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सबसे पॉश कॉलोनियों में शुमार स्कीम नंबर-1 में दिनदहाड़े एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक रवि अग्रवाल अपने परिवार के साथ चार जुलाई को जयपुर स्थित अपनी बेटी के घर गये हुए थे। शनिवार को जब परिवार घर लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने मकान की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे करीब दो किलो चांदी, 60 ग्राम सोना और डेढ़ लाख रुपए की नकदी चोरी करके फरार हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित