अलवर , अप्रैल 07 -- राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य के अकबरपुर पुलिस थाना के उमरेन रेंज वन चौकी में एक सहायक वनपाल ने शराब के नशे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह ने बताया कि खैरथल निवासी 45 वर्ष के अखिलेश डूडी पिछले आठ साल से उमरेन रेंज वन चौकी पर सहायक वनपाल के रूप में काम कर रहा था और वह यही रह रहा था मंगलवार सुबह जब साथी कर्मचारी वन चौकी पर गया। रूम अंदर से बंद था। काफी खटखटाना के बाद भी नहीं खोला तो साथी कर्मचारी ने पीछे से जाकर खिड़की से देखा तो अखिलेश डूडी फंदे पर लटका हुआ था।

पुलिस को सूचना दी गई और शव को नीचे उतारा गया। पुलिस के अनुसार सहायक वनपाल अखिलेश ने रात को ही आत्महत्या की है। शव को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में लेकर आए। जिस कमरे में सहायक वनपाल ने आत्महत्या की है। उस कमरे में शराब के पव्वे भी मिले हैं। मृतक के तीन बच्चे हैं एक प्राइवेट नौकरी कर रहा है और दो नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाएगी और आत्महत्या के कारण का पता लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित