अलवर , जुलाई 10 -- राजस्थान में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में शुक्रवार को अलवर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय जनसुनवाई की गयी।
मिनी सचिवालय में आयोजित इस जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला ने की। इस दौरान राज्य स्तरीय समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संभाग स्तरीय जनसुनवाई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, विधिवेत्ताओं और आमजन ने अपने सुझाव प्रस्तुत किये। डॉ. शुक्ला ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद-44 में पूरे देश के नागरिकों के लिए समान सिविल संहिता लागू करने का प्रयास करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि यूसीसी का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए शादी, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और भरण-पोषण जैसे मामलों में एक समान कानून लागू करना है, ताकि अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों के कारण होने वाले भेदभाव को समाप्त किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित