अलवर , मई 03 -- राजस्थान में अलवर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से यूजी नीट- 2026 की परीक्षा रविवार को अलवर में 25 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण हो गई किसी भी तरीके की नकल की सूचना नहीं है । परीक्षाओं पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी थी। हर केंद्र पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। लगातार उड़न दस्ते भी हर परीक्षा केंद्रों की जांच कर रही थे। अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों के निगरानी कर रहे थे।

यह परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक एक ही पारी में हुई। अलवर जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में अलवर शहर में 16, मालाखेड़ा में दो, राजगढ़ में पांच और रामगढ़ में दो केंद्र शामिल थे। इन सभी केंद्रों पर आठ हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

मौसम विभाग द्वारा लू और आंधी की चेतावनी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक सेंटर पर जनरेटर लगाए गए हैं, ताकि पंखे और लाइट की व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित