अलवर , जुलाई 24 -- राजस्थान में अलवर के ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ महोत्सव के तहत शनिवार को सुबह आठ बजे सुभाष चौक से जानकी मैया की भव्य सवारी निकाली जाएगी।

पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण करके कलश यात्रा में शामिल होंगी, जबकि श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ शोभायात्रा को रुपवास तक लेकर जाएंगे। धार्मिक आस्था और उत्साह से भरपूर इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार अनुसार रात 10 बजे भगवान जगन्नाथ और माता जानकी का दिव्य विवाह समारोह आयोजित होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी, जिसके बाद भव्य वरमाला महोत्सव होगा। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित