अलवर , मई 04 -- राजस्थान में अभी हाल ही में पांच राज्यों के हुए विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल असम सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद आज अलवर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और खुशी में मिठाई बाटी।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे। पांच राज्यों के घोषित परिणामाें के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगली सर्किल पर नारेबाजी की। वे काफी देर तक आतिशबाजी करते रहे । इस मौके पर राजस्थान के राज्य मंत्री शर्मा और जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, संजय नरूका पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यकर्ता भाजपा का झंडा फहराते रहे ।

इस अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा , "यह परिणाम केवल एक राज्य का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता के विश्वास का प्रतीक है। भाजपा लगातार जनाधार मजबूत कर रही है।" उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत उन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण है जो बंगाल में ममता दी के जुल्मों से त्रस्त थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जीत के लिए कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र शर्मा वहां लगातार काफी दिनों तक काम किया। उनके नेतृत्व में जहां-जहां हुए प्रभारी रहे सभी विधानसभा चुनाव जीते उनकी मेहनत और समर्पण पार्टी की जीत का आधार बना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित