अलवर , जून 02 -- राजस्थान के अलवर में सोमवार रात हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया और पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन को भारी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार रात की बारिश के बाद मंगलवार सुबह का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो चार दिन पहले 35 डिग्री सेल्सियस के अधिक था। रात करीब 11 बजे शुरू हुई बरसात से कई इलाकों में कुछ ही देर की बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बारिश होने से गर्मी से आमजन को भारी राहत मिली है। लेकिन इस दौरान कई जगह बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित