अलवर , मार्च 19 -- राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।

पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव ने बड़ी राहत दी। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर पानी भर गया और लोग भीगते हुए मौसम का आनंद लेते नजर आए। हालांकि तैयार फसल को ओलों से नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की फसल कई जगह गिर गई जिससे उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा सरसों की फसल में भी काफी नुकसान हुआ है क्योंकि कुछ सरसों पकी और अभी खेतों में खड़ी है। जिसके बीज गिरकर बर्बाद हुए हैं, वहीं कुछ फसल खलिहान में पड़ी है। बारिश ,ओलावृष्टि और आंधी के चलते उनमें भी काफी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अचानक हुए इस बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर का मौसम सुहावना बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित