अलवर , मार्च 10 -- राजस्थान में अलवर के डाक घर में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से लोगों में दहशत फैल गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

डाकघर के अधीक्षक जब्बार ने बताया कि दोपहर एक बजे जयपुर मुख्यालय से सूचना मिली थी कि पासपोर्ट कार्यालय में कोई संदिग्ध वस्तु है और राज्य के सभी पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीमों ने सघन जांच पड़ताल की लेकिन उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत से यह ईमेल आया था जिसमें राजस्थान के सभी पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित