अलवर , अक्टूबर 07 -- राजस्थान में अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में पुलिस और त्वरित कार्रवाई दल के संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार काे बताया कि आरोपी मनीष रामवानी कई मामलों में वांछित था। उस पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस दल ने मनीष को 200 फुट रोड स्थित सागर होटल के सामने पकड़ा। उसके अलावा उसके साथ खड़े गौरव यादव, हकमुदीन, अजय कुमार, नरेन्द्र कुमार और रितिक वर्मा को भी संदिग्ध पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित