अलवर , जुलाई 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में नेवाड़ी गांव के पास पहाड़ी की तलहटी में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरदयाल यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर युवक पहाड़ी की तलहटी में मृत अवस्था में पड़ा था। शुरुआती जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) को मौके पर बुलाया।
पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित