अलवर , अप्रैल 25 -- राजस्थान में अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश गुप्ता (45) के रूप में हुई है। शव शिवाजी पार्क स्थित रमेश की चक्की के सामने नाले के पास मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव जिला अस्पताल भिजवाया।

मृतक पहले प्राइवेट स्कूल में लेब टेक्नीशियन था, लेकिन कुछ दिन पहले नौकरी छोड़ दी। अब शराब पीने का आदी हो गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित