अलवर , नवम्बर 09 -- राजस्थान में अलवर जिले के अखेपुरा थाना क्षेत्र में धाबाई जी का बाग मोहल्ले में दिल्ली के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत संतोष मीणा (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष मीणा शनिवार और रविवार का अवकाश होने के चलते अलवर स्थित अपने घर आए हुए थे। शनिवार रात को उन्होंने अपने पिता गुलाबचंद से सुबह जल्दी उठने की बात कही थी। इसके बाद वह सोने चले गए, लेकिन रविवार सुबह परिवार के लोगों ने जब उनका शव घर के नीचे पड़ा देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
शुरुआती जानकारी में परिजनों ने सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत होने की बात बताई है, हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित