अलवर , अक्टूबर 23 -- राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक रुख बदल गया और कुछ ही देर में तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई।
शहर सहित जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश के दौरान कई जगह ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ठंडक घुल गई।
अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को ठंडक महसूस हुई। खेती-किसानी के लिहाज से भी यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अक्टूबर का आखिरी सप्ताह रबी की फसलों की बुवाई की तैयारी का समय है। ऐसे में बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण किसानों को बुवाई की तैयारी में मदद मिल सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित