अलवर , फरवरी 25 -- राजस्थान में अलवर एन ई बी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक ज्वेलर्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिये।
पीड़ित व्यापारी ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी ज्वेलर्स की दुकान मन्नाका रोड, फौजी कॉलोनी में स्थित है। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गये थे। देर रात करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पूरा सामान चोरी कर लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित के अनुसार चोरी में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित