अलवर , अक्टूबर 14 -- राजस्थान के अलवर शहर में स्थित लड्डू खवास की बगीची के ऊपर पहाड़ पर बाघ दिखायी देने से क्षेत्र में हलचल मच गयी है।

यह इलाका सरिस्का बाघ परियोजना के बफर जोन में आता है। शहर के नजदीक पहाड़ी पर बाघ नजर आने से क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि ये शावक है जिसकी माँ 2302 भी आसपास होगी। लेकिन बस्ती के पास इसका मूवमेंट आबादी के लिए एक खतरे का संकेत है।

जानकारी के अनुसार लड्डू खवास की बगीची के ऊपर पहाड़ पर बाघ देखा गया। इस क्षेत्र के आसपास पहले भी पहाड़ियों पर बाघ की गतिविधियां देखी जा चुकी हैं।

अलवर शहर के नजदीक पहाड़ी क्षेत्र में टाइगर की मौजूदगी के चलते लोगों की नजरें अब वन विभाग की गतिविधियों पर रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित