अलवर , फरवरी 18 -- राजस्थान में अलवर प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और पटाखों के भंडारण, संग्रहण एवं निर्माण की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये जांच दल गठित किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि जांच दल पुलिस और प्रशासन के लोगों को शामिल किया गया है। इस जांच दल को परस्पर समन्वय स्थापित करके अलवर शहर में पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय स्थलों की सघन जांच करके बिना वैध लाइसेंस पटाखों का संग्रहण या निर्माण पाए जाने एवं अग्नि सुरक्षा मानकों एवं विस्फोटक नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य उपखण्ड क्षेत्रों में संबंधित उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के थानाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा ागया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित