अलवर , अक्टूबर 29 -- राजस्थान के अलवर शहर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके अवैध पटाखे बरामद किये हैं।

थाना प्रभारी दिनेश मीणा ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने आटा वाली गली में दबिश देकर ऋषि कुमार से पटाखे और आतिशबाजी की सामग्री बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित