अलवर , सितम्बर 03 -- राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा है कि अलवर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बोर्ड बनना तय है और चुनाव परिणाम आने पर उनके दो-तिहाई से अधिक पार्षद जीतकर आएंगे।
श्री शर्मा ने गुरुवार को प्रत्याशियों के चयन को लेकर कहा कि टिकट वितरण किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं है। इसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व, मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय और सामूहिक निर्णय शामिल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने योग्य और जिताऊ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है, जिससे भाजपाा कार्यकर्ताओं के साथ आम मतदाताओं में भी उत्साह का माहौल है।
उन्होंने कहा कि राज्य के 109 निकायों और 10 नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं और अधिकर निकायों में भाजपा का बहुमत आएगा। उन्होंने दावा किया कि 14 सितंबर को आने वाले चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे, जबकि 21 सितंबर को अलवर नगर निगम में भी भाजपा का महापौर बनेगा और पार्टी का बोर्ड गठित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित