अलवर , सितम्बर 22 -- राजस्थान में अलवर नगर निगम में मंगलवार को उप महापौर पद के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अजय पूनिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा ने वार्ड नंबर 49 से पांच बार के पार्षद श्री पूनिया को उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 34 से पार्षद ममता सैनी को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। सुश्री सैनी नामांकन प्रक्रिया के लिए नगर निगम पहुंचीं। उन्होंने नामांकन पत्र लेने से पहले नगर निगम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित