अलवर , अगस्त 27 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव- 2026 के नगर निगम अलवर सहित जिले की 11 नगर पालिका क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों के लिए गुरुवार को 37 अभ्यर्थियों ने 41 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये।

जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि पहले दिन नगर निगम अलवर के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किये गये, जिनमें से वार्ड संख्या 11 से देवेन्द्र कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्दलीय के रूप में एवं वार्ड संख्या 50 से ललता ने निर्दलीय के रूप में नाम नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार नगर पालिका क्षेत्र बडौदामेव के लिए दो अभ्यर्थियों ने दो नाम निर्देशन पत्र, नगर पालिका क्षेत्र गोविन्दगढ के लिए एक अभ्यर्थी ने एक, नगर पालिका क्षेत्र लक्ष्मणगढ के लिए आठ अभ्यर्थियों ने नौ, नगर पालिका क्षेत्र मालाखेडा के लिए एक अभ्यर्थी ने दो, नगर पालिका क्षेत्र राजगढ़ के लिए 22 अभ्यर्थियों ने 24, नगर पालिका क्षेत्र रामगढ़ के लिए एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र दाखिल किये। नगर पालिका क्षेत्र बहादुरपुर, कठूमर, खेरली, नौगांव एवं थानागाजी में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित