अलवर , अक्टूबर 14 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से बुधवार को फ्लैग मार्च किया।
राजगढ़ थाने के उपनिरीक्षक दौलत सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च कस्बे के गोल सर्किल से शुरू होकर कांकरवाड़ी, चौपड़ बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए गणेश पोल पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस दौरान पुलिस ने आमजन एवं व्यापारियों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा कस्बे में कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाये रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। फ्लैग मार्च के दौरान राजगढ़ थाने के एएसआई लील्याराम सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित