अलवर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में अलवर जिले के मारकपुर गांव में शनिवार को तेज अंधड़ और बारिश से 20 भेड़ों की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक बदले मौसम के चलते एक मकान/बाड़े की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर 14 भेड़ों और छह मेमनों की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पशुपालक परिवार में मातम छा गया। मृत भेड़ों की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है, जिससे पशुपालक को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण दीवार कमजोर होकर गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित