अलवर , अप्रैल 20 -- राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को करीब 200 फुट गहरे कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंडावरी गांव में रामौतार मीना कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय प्रशासन की मदद से शव निकालने का प्रयास किया गया। बाद में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल को बुलाया , जिसने करीब आठ घण्टे की मशक्कत के बाद शव कुएं से निकाला।

उन्होंने बताया कि शव राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित