अलवर , मई 10 -- राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा है कि अलवर के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है जिससे विकसित अलवर 2047 मिशन को धरातल पर उतारा जा सके।

श्री श्रीनिवास ने रविवार को अलवर मिनी सचिवालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में विकसित अलवर 2047 की पूरी परिकल्पना पर चर्चा की गई। इसमें करीब 100 परियोजनाओं पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि अलवर की स्वच्छता रैंकिंग में कैसे सुधारा जाए इस पर चर्चा हुई । मुख्य परियोजनायें, राजमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कुछ परियोजनायें की अनुमोदन के लिए अधिकार प्राप्त समिति से स्वीकृति लेने पर चर्चा हुई।

श्री श्रीनिवासन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खेल के क्षेत्र में अलवर को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने हर परियोजना पर विस्तृत चर्चा की जिससे परियोजनायें समय पर पूरी की जा सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 15 मई को अलवर का दौरा है जिसमें रात्रि चौपाल भी शामिल है । इस दौरान कई बडी परियोजनाओं का अनावरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित