अलवर , अगस्त 21 -- राजस्थान में अलवर केंद्रीय जेल के अंदर सरकारी नर्सिंग कर्मचारी से बंदियों के मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर बलवंत सिंह यादव ने इस घटना को लेकर कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में बताया कि वह जेल अस्पताल में ड्यूटी पर था। इसी दौरान बंदी मोहित और मेघराज वहां पहुंचे। उनसे रक्तचाप की जांच करने को लेकर बहस शुरू हो गई।
पीड़ित ने बताया कि दोनों बंदियों ने उससे हाथापाई करते हुए मुक्कों से हमला किया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। केंद्रीय कारागृह अलवर अधीक्षक के आदेश के बाद पीड़ित नर्सिंग कर्मी कोतवाली थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित