अलवर , मार्च 15 -- राजस्थान में अलवर की कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों की फसल की जबरदस्त आवक हो रही है वहीं, बारिश के चेतावनी के चलते व्यापारियों को चिंता सताने लगी है।
व्यापारियों ने बताया कि लगातार आवक से सरसों खुले में पड़ी हुई है। मंडी में बारिश की आशंका के चलते दो दिन काम बंद रखा गया है। इतनी सरसों की आवक हुई है कि उसे सही जगह रखने के लिए या अन्य जगह भेजने के लिए दिन-रात मंडी में काम किया जा रहा है।
जहां शुक्रवार को करीब 60 हजार कट्टों की आवक हुई थी अभी आधे सरसों को सुरक्षित जगह रखवाई गई है। आधी सरसों आज शाम तक सुरक्षित जगह रखवा दी जाएगी। पल्लेदारों ने भी बताया है कि वह दिन रात सरसों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में लगे हैं। अलवर मंडी में सरसों को सुरक्षित रखने के लिये कोई स्थान नहीं है ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित