हरिद्वार , जनवरी 12 -- उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को रुड़की का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के नेतृत्व में ढढेरा स्थित गौतम फार्म में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जहां प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने आम जनता की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित