नयी दिल्ली , अगस्त 07 -- केन्द्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के परामर्श से अरुणाचल प्रदेश में कुल 27 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्रों पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया है।

भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अरुणाचल प्रदेश के मानचित्र पर इन्हें औपचारिक रूप से चिन्हित करने का उद्देश्य, इनकी सटीक पहचान को सुगम बनाना और जन-सामान्य के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करना है।

भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अरुणाचल प्रदेश राज्य के मानचित्र पर चिह्नित किये गये ये 27 स्थान/भौगोलिक संरचनाएं लॉन्गजू - भूमि क्षेत्र, माजा - भूमि क्षेत्र, बिसा - भूमि क्षेत्र; जो ला - दर्रा, रिजा ला - दर्रा, पुकुर ला - दर्रा, थाग ला - दर्रा, साम्भो सरोवर - झील, बड़ा कुंदुन - भूमि क्षेत्र, छोटा कुंदुन - भूमि क्षेत्र, धन बारी - भूमि क्षेत्, प्रीतनगर - भूमि क्षेत्र, बुद्धमंदिर - भूमि क्षेत्र, जयरामपुर - भूमि क्षेत्र, तेरितनगर - भूमि क्षेत्र, रामनगर - भूमि क्षेत्र, जसवंतगढ़ - भूमि क्षेत्र, सागर - भूमि क्षेत्र, पद्मा - भूमि क्षेत्र, ज्योतिनगर - भूमि क्षेत्र, बैसाखी - भूमि क्षेत्र, शेर-ए-थापा स्मारक - स्मारक, छोटा रोपुक - भूमि क्षेत्र, बड़ा रोपुक - भूमि क्षेत्र ,शिवाजी नगर - भूमि क्षेत्र, सुनपुरा - भूमि क्षेत्र और तथा कमलांग नगर - भूमि क्षेत्र हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित