रायपुर, मई 16 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का नियमित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौतम अब तक प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। संघ लोक सेवा आयोग की अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है।
प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल अरुण देव गौतम को प्रशासनिक दक्षता और लंबा पुलिसिंग अनुभव रखने वाला अधिकारी माना जाता है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं।
राज्य शासन के इस निर्णय को पुलिस प्रशासन में स्थायित्व और नेतृत्व के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित