नयी दिल्ली , जून 03 -- कोलाज क्रिकेट क्लब ने शानदार टीम प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट (पंजीकृत) के ग्रुप ए लीग मुकाबले में जेमिनी क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंटों में शामिल यह प्रतियोगिता इस वर्ष अपने 51वें संस्करण में आयोजित की जा रही है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमिनी सी.सी. ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। कप्तान सिद्धार्थ सिंह बेनीवाल ने शानदार नेतृत्व करते हुए 38 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्हें अद्वित्य पोपली (48 रन) का अच्छा साथ मिला, जबकि समर्थ सिंह ने पारी की शुरुआत में 40 रन का योगदान दिया। कोलाज सी.सी. की ओर से अरुण चपराना सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 45 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि रजनीश दादर ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलाज सी.सी. को अभय चौहान (48 रन) और सिद्धांत जून (42 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि जेमिनी सी.सी. ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित