ईटानगर , अगस्त 01 -- अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) ने शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संसद में अरुणाचल प्रदेश से संबंधित चार अहम मुद्दों को उठाने की अपील की है।
मुद्दों में अनुच्छेद 371(एच) की मजबूती, सियांग ऊपरी बहुद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) का विरोध, चीन द्वारा सीमा में घुसपैठ के आरोपों पर ध्यान देना और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करना शामिल है।
एपीसीसी अध्यक्ष बोसीराम सिराम ने यह अपील करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में 'संगठन सृजन अभियान' पर एआईसीसी की समीक्षा बैठक में शामिल होने के दौरान कांग्रेस नेतृत्व को एक ज्ञापन सौंपा। एपीपीसी ने ज्ञापन में केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर अरुणाचल प्रदेश के संवैधानिक, आर्थिक और क्षेत्रीय हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित