ईटानगर , जुलाई 19 -- अरुणाचल प्रदेश में पश्चिम कामेंग ज़िले की बिचोम नदी में फंसे तीन लोगों को ज़िला प्रशासन के अनुरोध पर आपदा राहत कर्मियों ने रात भर अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। सरकारी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार रात को हुई जब तीन लोग नदी में फंस गए जिसके बाद ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खोज एवं बचाव अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित