झालावाड़ , दिसंबर 22 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए संकल्पित बताते हुए भरोसा दिलाया कि इस पर्वतमाला में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।

श्री शर्मा ने सोमवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झालावाड़ के दुधालिया में आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भरोसा दिलाया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सिर्फ 'सेव अरावली' डीपी बदलने से काम नहीं चलता है। काम चलता है दृढ इच्छा शक्ति से, काम चलता हैं काम करने से।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित