प्रयागराज , अक्टूबर 23 -- कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद अराधना मिश्रा मोना 25 अक्टूबर को पहली बार प्रयागराज पहुंचेंगी। उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष महत्व दिया जा रहा है। पार्टी ने उनके आगमन पर जगह-जगह स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।अराधना मिश्रा मोना प्रयागराज में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी और संगठन को लेकर चर्चा करेंगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता उनके प्रयागराज आगमन को पार्टी को नई ऊर्जा देने वाला अवसर मान रहे हैं।अराधना मिश्रा के आगमन पर शहर एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत समितियों का गठन करते हुए कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष का यह पहला दौरा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 25 अक्टूबर को प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित