पटना , मई 27 -- िहार के कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और किसानों की समृद्धि के संकल्प को दोहराते हुए बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध और बिचौलिया तंत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। श्री सिन्हा ने आज बयान जारी कर कहा कि बिहार को अब भय, भ्रष्टाचार और अपराध की राजनीति से बहुत आगे निकालना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग ) की सरकार जनता के विश्वास से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ करने वालों को समझौता नहीं करेगी।
श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार "जीरो टॉलरेंस" की नीति पर कार्य कर रही है, जहाँ अपराध, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और गरीबों के अधिकारों की लूट के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने पूर्ववर्ती व्यवस्थाओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब किसानों की मेहनत की कमाई बिचौलियों और भ्रष्ट तंत्र की भेंट चढ़ जाती थी, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन लाकर गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित