नयी दिल्ली , जुलाई 23 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिये समर्पित है, लेकिन विपक्ष का मकसद सार्थक चर्चा के जरिये समस्या का समाधान निकालना नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है।

श्री प्रसाद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक मामले को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के सरकार के फैसले पर संसद भवन परिसर में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मोदी ने नौजवानों के भविष्य के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और मामलों की जल्द सुनवाई करने की बात कही है क्योंकि सरकार नौजवानों के भविष्य के लिए समर्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित