तेहरान , मार्च 15 -- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने फ्रांस के विदेश मंत्री जां-नोएल बारो से फोन पर बातचीत कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और अमेरिका-इजरायल के साथ जारी संघर्ष पर चर्चा की।
ईरान के विदेश मंत्रालय के अनुसार श्री अराघची ने कहा कि क्षेत्र और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ती असुरक्षा के पीछे अमेरिका और इजराइल की कार्रवाइयां मुख्य कारण हैं।
उन्होंने सभी देशों से स्थिति के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाने और ऐसे कदमों से बचने का आह्वान किया जो संघर्ष को और बढ़ा सकते हैं।
श्री अराघची ने कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य कार्रवाई केवल "आक्रामकों" के सैन्य ठिकानों तक सीमित है और इसे क्षेत्र के अन्य देशों के खिलाफ हमला नहीं माना जाना चाहिए। ईरानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि लेबनान में स्थायी शांति तभी संभव है जब इजरायल अपने हमले बंद करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित