तेहरान , फरवरी 28 -- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनके देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई "जहाँ तक मुझे पता है" जीवित हैं।
श्री अराघची ने एनबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि इजरायली हमलों में श्री खामेनेई की मौत हो गयी है। उनके मरने का दावा कुछ इजरायली मीडिया घरानों ने किया था। श्री अराघची ने इतना अवश्य कहा कि उनके एक या दो कमांडर मारे गए हैं, लेकिन अधिकांश अधिकारी जीवित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित