दंतेवाड़ा , जुलाई 30 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा जिले में लागतार बारिश हो रही है वही दंतेवाडा को सुकमा जिले से जोड़ने वाली सड़क अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया गनीमत थी कि उस वक्त कोई गाड़ी की आवाजाही नही हो रही थी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अरनपुर-जगरगुंडा घाटी मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग को आगामी 48 घंटे तथा वर्षा अवधि तक आवागमन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन के अनुसार 29 जुलाई की रात इस मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ था, जिसे करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया। हालांकि निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थान पर अब भी मिट्टी और पानी का लगातार रिसाव हो रहा है, जिससे दोबारा भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित